पुणे | 01 फ़रवरी 2026 :
होम लोन एवं वित्तीय परामर्श क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने, पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने और हजारों परिवारों को उनका खुद का घर दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए JJRS Financials & Consultants को “महाराष्ट्र उद्योग गौरव पुरस्कार 2026” के अंतर्गत ‘3 Most Trusted Home Loan Advisory Firm’ के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान कंपनी के Director Mr. Prashant Madhukar Shimpi को पुणे में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया। इस गरिमामयी समारोह में मराठी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री Urmila Kothare की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही उद्योग, व्यवसाय, मीडिया एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
🌟 प्रेरणादायी सफर
नाशिक के एक किसान परिवार में जन्मे प्रशांत शिंपी आज हजारों लोगों के घर का सपना साकार कर रहे हैं।उन्होंने फार्मेसी की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी शुरू की, लेकिन उनके मन में हमेशा अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का विचार था। इसी दृष्टिकोण के साथ उन्होंने मात्र 21 वर्ष की आयु में होम लोन कंसल्टेंट के रूप में अपने व्यवसाय की शुरुआत की।
शुरुआत में उनके पास अपना ऑफिस भी नहीं था। वे ग्राहकों के घर जाकर होम लोन की पूरी जानकारी देते थे और आवश्यक दस्तावेजों को समझाते थे। उनकी ईमानदारी और मेहनत ने धीरे-धीरे ग्राहकों का विश्वास जीत लिया।
इसी विश्वास और समर्पण से वर्ष 2021 में JJRS Financials & Consultants ब्रांड की स्थापना हुई।
आज नाशिक, मुंबई, पुणे और छत्रपति संभाजीनगर में JJRS एक भरोसेमंद नाम बन चुका है। हजारों लोगों को उनके सपनों का घर दिलाने में कंपनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रशांत शिंपी का कहना है —
“जैसे मैंने अपना घर लिया, वैसे ही मेरा सपना है कि हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति का भी अपना खुद का घर हो।”
📌 Company Details
Director: Prashant Madhukar Shimpi
Company: JJRS Financials & Consultants
Business: Home Loan Advisory Services
Location: College Road, Nashik
Email: jjrs.financials.homeloan@gmail.com
Instagram: @jjrs_financials_consultants
