पुणे: कंप्यूटर इंजीनियरिंग क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षक, प्रशिक्षक एवं शिक्षाविद् प्रो. महेश शहाराम मरकड का राज्यस्तरीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार 2026 हेतु चयन किया गया है। शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास तथा विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।

प्रो. मरकड ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर उपाधि (Master of Engineering in Computer Engineering) प्राप्त की है तथा मानव संसाधन प्रबंधन (Human Resources Management) विषय में एम.बी.ए. भी पूर्ण किया है। तकनीकी ज्ञान एवं प्रबंधन कौशल के समन्वय के माध्यम से वे विद्यार्थियों के शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए प्रभावी रूप से कार्य कर रहे हैं। उनका मानना है कि शिक्षा केवल ज्ञान प्रदान करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन है।

शिक्षक के रूप में उन्होंने केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा तक स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि विद्यार्थियों को कुशल, नैतिक, जिम्मेदार एवं आत्मनिर्भर नागरिक बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

अध्यापन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए प्रो. मरकड ने आधुनिक शिक्षण तकनीकों का व्यापक उपयोग किया है। स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर आधारित शिक्षण, डिजिटल लर्निंग सामग्री, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म तथा प्रायोगिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को विकसित किया है। साथ ही परियोजना आधारित शिक्षण (Project Based Learning) को प्रोत्साहित कर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन एवं समस्या समाधान क्षमता विकसित करने का कार्य किया है। नियमित रूप से तकनीकी कार्यशालाओं, सेमिनारों, विशेषज्ञ व्याख्यानों तथा नवाचार प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों से जोड़ा है।

अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। विद्यार्थियों के साथ मिलकर उन्होंने अनेक तकनीकी एवं सामाजिक उपयोगिता से जुड़े प्रकल्प विकसित किए हैं। “स्मार्ट क्रॉप वॉटर एनालाइजर” जैसे अभिनव प्रकल्प के माध्यम से कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को पेटेंट, शोध लेखन, प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण, तकनीकी मॉडल निर्माण तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनमें अनुसंधान एवं नवाचार की संस्कृति विकसित हुई।

प्रो. मरकड ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके नैतिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया है। नियमित मार्गदर्शन सत्र, करियर काउंसलिंग, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, समूह चर्चा, वक्तृत्व प्रतियोगिताएँ तथा नेतृत्व विकास गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन के विभिन्न आयामों के लिए तैयार किया है। साथ ही अनुशासन, समय प्रबंधन, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण, टीमवर्क एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य भी किया है।

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी (Training and Placement Officer) के रूप में उनका कार्य विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। मानव संसाधन प्रबंधन एवं उद्योग जगत की आवश्यकताओं की समझ का उपयोग करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए अनेक प्रभावी पहल की हैं। सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स, इंटरव्यू तकनीक, रिज्यूमे लेखन, व्यक्तित्व विकास तथा तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार किया गया। विभिन्न राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों, उद्योगों एवं संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। उनके मार्गदर्शन एवं प्रयासों से आज तक 1000 से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में सफलतापूर्वक रोजगार प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त अनेक मेगा ओपन कैंपस ड्राइव, रोजगार मेले, उद्योग-संस्थान सहयोग कार्यक्रम एवं प्लेसमेंट गतिविधियों का सफल आयोजन कर विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रो. मरकड ने विभिन्न स्तरों पर कार्य किया है। शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित कर सकारात्मक एवं परिणामोन्मुख शैक्षणिक वातावरण निर्मित किया। ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने के लिए प्रवेश जागरूकता अभियान, शैक्षणिक मार्गदर्शन शिविर, करियर काउंसलिंग कार्यक्रम एवं शिक्षा जनजागरण अभियान आयोजित किए। विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु भी निरंतर प्रयास किए हैं।

सामाजिक उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, डिजिटल साक्षरता, मतदाता जागरूकता तथा सामाजिक सेवा गतिविधियों में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित हुई।

उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक, तकनीकी, सांस्कृतिक एवं नवाचार प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। अनेक विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों की ये उपलब्धियाँ प्रो. मरकड के समर्पित एवं परिणामोन्मुख शैक्षणिक कार्य की साक्षी हैं।

शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास, रोजगार सृजन एवं समाजोपयोगी कार्यों के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की दखल लेते हुए उन्हें राज्यस्तरीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर शैक्षणिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्र के मान्यवरों द्वारा उनका अभिनंदन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed