पुणे | रियल एस्टेट के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए Fifth Wall Realty को “Best Mandate Company of the Year” सम्मान से महाराष्ट्र बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड 2026, पुणे में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर Fifth Wall Realty ने इस भव्य समारोह के Title Sponsor के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था के Founder एवं Managing Director Mr. Vikrant Mahendra Telure ने पुरस्कार एवं स्पॉन्सरशिप सम्मान दोनों प्राप्त किए।
Fifth Wall Realty केवल एक रियल एस्टेट कंपनी नहीं, बल्कि डेवलपर्स, होमबायर्स और निवेशकों के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनकर उभरी है। प्रभावी मार्केटिंग रणनीति, मजबूत सेल्स प्लानिंग और अनुभवी इन-हाउस सेल्स टीम के माध्यम से कंपनी डेवलपर्स को उनके प्रोजेक्ट्स की सफल बिक्री तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
मात्र तीन वर्षों के भीतर कंपनी ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। अब तक 2,000 से अधिक घरों की सफल बिक्री, 20 लाख वर्गफुट से अधिक आवासीय इन्वेंटरी, 5 लाख वर्गफुट से अधिक कमर्शियल इन्वेंटरी की बिक्री, 50 से अधिक प्रोजेक्ट्स की सफल मार्केटिंग एवं डिलीवरी, 20 से अधिक नए प्रोजेक्ट्स का सफल लॉन्च तथा 50 से अधिक अनुभवी सेल्स प्रोफेशनल्स की मजबूत टीम तैयार करना कंपनी की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है।
Mr. Vikrant Mahendra Telure पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने दूरदर्शी नेतृत्व, व्यावसायिक दृष्टिकोण और उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण वे 15 से अधिक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। उनका उद्देश्य प्रत्येक डेवलपर को सही ग्राहक तथा प्रत्येक ग्राहक को उसके सपनों का घर उपलब्ध कराना है।
इस भव्य सम्मान समारोह का आयोजन पुणे में किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध मराठी अभिनेता Ankush Chaudhari उपस्थित रहे। उनके करकमलों द्वारा Mr. Vikrant Mahendra Telure को “Best Mandate Company of the Year” सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर देशभर से आए उद्योगपति, उद्यमी, कॉर्पोरेट लीडर्स और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यवसायियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Title Sponsor के रूप में Fifth Wall Realty ने इस समारोह की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कंपनी का यह सहयोग उद्योग जगत में उसके बढ़ते विश्वास, मजबूत ब्रांड वैल्यू और व्यवसायिक उत्कृष्टता का प्रतीक माना गया।
भविष्य में Fifth Wall Realty का लक्ष्य आधुनिक तकनीक, पारदर्शी प्रक्रियाओं और उत्कृष्ट सेवा गुणवत्ता के माध्यम से देश के अग्रणी रियल एस्टेट सेल्स एवं मार्केटिंग संगठनों में अपनी पहचान स्थापित करना तथा अधिक से अधिक डेवलपर्स और ग्राहकों को विश्वसनीय एवं परिणाम-केंद्रित सेवाएं प्रदान करना है।
